पाकिस्तान के ये अभिनेता फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी फीस, बॉलीवुड में भी कर चुके हैं काम https://ift.tt/3ryIftZ

नई दिल्ली। सिनेमा जगत में हमेशा से सेलेब्स की कमाई को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। कौन सा अभिनेता या अभिनेत्री कितनी फीस लेती है ये जानने में हर कोई खासी दिलचस्पी लेता है। जहां बॉलीवुड में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान अपनी मोटी फीस के लिए मशहूर हैं। उतने ही मशहूर पाकिस्तान के कुछ सेलेब्स भी हैं। आज हम आपको पड़ोसी मुल्क के कुछ ऐसे ही सेलेब्स की फीस के बारें में बताने जा रहे हैं। जो एक प्रोजेक्ट करने के लिए अधिक चार्ज करते हैं।

fawad khan

फ़वाद खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तानी एक्टर फ़वाद खान का आता है। गुड लुक्स और नीली आंखों को लेकर मशूहर फवाद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फीस की बात करें तो वो अपनी फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

shaan shahid

शान शाहिद

शान शाहिद एक्टर और डायरेक्टर दोनों हैं। शान उर्दू और पंजाबी दोनों ही भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फीस 50 लाख रुपए है।

fahad mustafa

फ़हाद मुस्तफा

फहाद मुस्तफा पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपने अभिनय से पाकिस्तान की जनता का दिल जीत लिया है। फहाद एक फिल्म के लिए लगभग 35 से 40 लाख तक की फीस लेते हैं।

feroze khan

फिरोज खान

फिरोज खान एक्टर ही नहीं बल्कि मॉजल और वीजे भी हैं। पाकिस्तान में इनकी फैन फलोइंग काफी तगड़ी है। फिरोज खान हर फिल्म पर 25-30 फीस चार्ज करते हैं।

hamza ali abbasi

हमज़ा अली अब्बासी

हमज़ा अली अब्बासी एक प्रोजेक्ट पर 25 लाख की फीस लेते हैं। वह मैं हूं शाहिद अफरीदी, वार, जवानी फिर नहीं आनी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Faisal Qureshi

फैसल कुरैशी

पाकिस्तानी एक्टर फैसल खुरैशी की गिनती वर्सेटाइल एक्टर्स में होती है। उन्होंने टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। फैसल खुरैशी की फीस की बात करें तो 25 लाख रुपए फीस लेते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hZegsc


from Indian News Websites https://ift.tt/3kReMtY
via IFTTT

Post a Comment