गुपचुप तरीके से सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, रिंग की फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी https://ift.tt/luQA1Ft

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर पोस्ट को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने फैंस के लिए एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस को बधाई देने लगे हैं। सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस को ढेरों बधाई दे रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस के अचानक सगाई करने की खबर से फैंस हैरान जरूर हुए हैं लेकिन वो काफी खुश भी हैं। सोनाक्षी ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी की थी।

रिंग फ्लांट करते हुए सोनाक्षी ने पोस्ट की फोटोज दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो एक फोटो में अपने हाथ की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जबकि दूसरी फोटो में किसी के कंधे पर हाथ रख कर खड़ी हैं। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा-मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है…और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। विश्वास नहीं कर सकती कि यह SO EZI था !!!!। इस कैप्शन से साफ है कि एक्ट्रेस सगाई कर चुकी हैं और वो बहुत खुश भी हैं। सोनाक्षी के पोस्ट पर फैंस उनको जमकर बधाई दे रहे हैं। (BNE)

The post गुपचुप तरीके से सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, रिंग की फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी first appeared on नया लुकNaya Lookहिंदी न्यूज़Hindi newsताजा ख़बरेंLates News in UPनया लुक.



from Indian News Websites https://ift.tt/aqKdtOG
via IFTTT

Post a Comment