विवाह के बंधन में बंधे CM Channi के बेटे नवजीत सिंह, राजनीतिक हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद https://ift.tt/eA8V8J

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह आज विवाह के बंधन में बंध गए हैं। मोहाली के फेज-3 बी1 स्थित गुरुद्वारा सांचा धन साहिब में उनका आनंद कारज संपन्न हुआ। बता दें कि नवदीप का विवाह डेराबस्सी की सिमरनधीर कौर के साथ हुआ है।

बेटे और बहू के साथ पंगत में बैठकर सीएम चन्नी ने छका लंगर, सादगी की हो रही चर्चा

इस मौके सिमरनधीर ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि नवजीत ने भी उसी रंग की पगड़ी बांधी हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री चन्नी भी गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे हुए नजर आएं। इस शुभ अवसर पर पंजाब के मंत्रियों और वीपीआइपी लोगों ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। (BNE)



from Indian News Websites https://ift.tt/3Bxjx1e
via IFTTT

Post a Comment