मारुति सुजुकी इंडिया ने किया ऐलान, खोलेगी 300 नई मोबाइल सर्विस वैन https://ift.tt/eA8V8J

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपनी मोबाइल सर्विस वैन की संख्या बढ़ाकर 300 करेगी। कंपनी ने अपनी सर्विस ऑन व्हील्स पहल के तहत इन वैनों की संख्या बढ़ाएगी।

कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद कोविड महामारी के दौरान मारुति कार मालिकों की सहायता करना है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि मारुति सुजुकी सर्विस ऑन व्हील्स और कंपनी की वर्कशॉप द्वारा उठाए गए कदमों से वाहन सेवा कारोबार दूसरी तिमाही में 2019-20 की समान अवधि की तुलना में बेहतर प्रदर्शन रहा है। (BNE)



from Indian News Websites https://ift.tt/3oS3CXU
via IFTTT

Post a Comment