पिता ने पढ़ाई के लिए सुनाया फरमान तो बेटे मार दी गोली https://ift.tt/eA8V8J

  • वारदात के बाद कलयुगी बेटा फरार
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पढ़ाई-लिखाई करने के लिए कहा तो एक युवक को अपने पिता का ही आरोपी बन गया। चिनहट के मटियारी में यह सनसनीखेज वारदात रविवार सुबह हुई। एक बिगड़ैल युवक को पिता की बात इतनी नागवार गुजरी कि 45 वर्षीय पिता अखिलेश यादव को उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अलीगंज के पुरनिया निवासी अखिलेश यादव तीन-चार साल से कंचन पुर मटियारी गांव के विकसित कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं और किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य अलीगंज में रहते हैं, जबकि अखिलेश यादव अपने बेटे अमन यादव के साथ मटियारी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे अमन किसी कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। यह देख अखिलेश यादव ने अपने बिगड़ैल लाडले से कहा बेटा पढ़ाई-लिखाई कर लो। पिता का फरमान सुनते ही अमन बौखला गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से पिता को गोली मार दी।

बंदूक से निकली गोली अखिलेश यादव की कमर के पास जा धंसी, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस का एक दल रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अखिलेश और अमन के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती है। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि अखिलेश अमन को पढ़ाई-लिखाई करने के लिए समझाया, लेकिन वह पिता की बात मानने के बजाए जवाब देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। नतीजतन रविवार को अखिलेश को बेटे को समझना महंगा पड़ गया और बेटे के हाथों लहुलुहान हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।



from Indian News Websites https://ift.tt/3lHckF4
via IFTTT

Post a Comment