मड़ियांव क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र के छटा मील के पास स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना पाकर जब-तक पुलिस और फायर ब्रिगेड दस्ता मौके पर पहुंचता कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान की चपेट में आकर फैक्ट्री में काम कर रहे चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस आनन-फानन में में घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक फैक्ट्री सुनील बंसल नाम के शख्स की है। बताया गया कि रोज की तरह रविवार को सुबह कुर्सी प्लांट में योगेंद्र समेत चार कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की जब तक कर्मचारियों को जानकारी हुई तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था।

इस बीच आग के गुबार का धुआं पूरे गांव में छा गया. धुएं के गुबार से चारों तरफ अंधेरा सा छा गया। काले धुएं के गुबार को देखकर आस-पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया तो वही आनन-फानन में लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर आग लगने की जानकारी दी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाते ही लखनऊ के हजरतगंज, बीकेटी, चौक व इंदिरा नगर की फायर बिर्गेड की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर 2 घंटे से अधिक समय बाद काबू पाया। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर दमकल अधिकारी विजय कुमार सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. आग लगने के कारण की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसको देखते हुए पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मनोज कुमार सिंह के मुताबिक कुर्सी प्लांट के मालिक सुनील बंसल जो अलीगंज के रहने वाले है।
from Indian News Websites https://ift.tt/2Z2lVyG
via IFTTT
Post a Comment
Post a Comment