कर्मचारियों से किया अनुरोध वापस लें आंदोलन,सरकार गंभीरता पूर्वक सुनेंगी उनकी बात
विशेष संवाददाता
चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पद संभालते ही पहला ऐलान यह किया कि राज्य में गरीबों के लिए पानी के बिल में छूट दी जाएगी और कटे हुए कनेक्शन जोड़े जाएंगे। उन्होंने राज्य के आंदोलित कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे अपनी-अपना आंदोलन और हड़ताल वापस लें मैं बहुत शीघ्र उनकी मांगों पर गौर करूंगा। नए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आम लोगों को तंग नहीं करेंगी और अफ़सरों को लोगों की हर शिकायत सुननी ही पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश आज ही जारी हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है, मुख्यमंत्री या कैबिनेट नहीं।
पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही सरकार काम करेगी। चन्नी ने पानी के बिल से गरीबों को छूट देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम किए है। हम उनके ही कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि वो किसान हित में तीनों कृषि बिल वापस ले। राज्य के शीर्ष पद के लिए “एक आम आदमी” को चुनने के लिए कांग्रेस नेतृतव का धन्यवाद देते समय वे भावुक हो गए। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे ऐसी जगह लाकर बैठा दिया, जहां पहुंचने के बारे में मैं कभी सोच नहीं सकता था। चन्नी ने भावुक होने हुए अपने संघर्ष की कहानी बताई।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता दूसरों के घरों में टेंट लगाया करते थे। राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं। उनकी सोच क्रांतिकारी है। गरीबों की बात करने वाले शख्स हैं। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के सबसे पहले चुनावी वादे- गरीबों के लिए पानी के बिल में छूट- का ऐलान किया। चन्नी ने आम आदमी सरकार पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हे कहा कि मैं आम आदमी हूं, यहां बैठा हूं जबकि अन्य पार्टियां आम आदमी के बारे में बात ही कर रही हैं। ये है आम आदमी की सरकार। पंजाब के लिए इस सरकार को कई फैसले लेने हैं। नए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आम आदमी, किसानों और उत्पीड़न के शिकार लोगों का प्रतिनिधि हूं। मैं अमीरों का प्रतिनिधि नहीं हूं। जो लोग बालू खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं, मेरे पास नहीं आएं। मैं आपका प्रतिनिधि नहीं हूं।
from Indian News Websites https://ift.tt/3nJYDYS
via IFTTT
Post a Comment
Post a Comment