महाराष्ट्र में अघाड़ी गठबन्धन सरकार गिरने की स्थिति में https://ift.tt/4NRs2gQ

नई दिल्ली। ऐसी परिस्थिति तो आनी ही थी।पिछले विधान सभा चुनाव में NDA  की सरकार के लिए जनता ने बहुमत दिया था। परन्तु घाघ बेइमान भ्रष्टाचारी पूरी तरह सिद्धांतहीन शरद पवार ने गठबन्धन तुड़वाया। कट्टर हिन्दुत्व अन्तत: राष्ट्रवाद की पक्षधर शिवसेना भाजपा से अलग हुई और उद्भव ठाकरे मुख्यमंत्री बने और उसी मंत्रिमंडल में अपने बेटे आदित्य ठाकरे को भी जगह दी। फिर तो साफ हो गया कि हिन्दू हृदय सम्राट बाल ठाकरे की नीतियों को तिलांजलि देते हुए उनके बेटे उद्भव ने सोनिया और शरद पवार की गोद में बैठ गया।

महाराष्ट्र में जो सरकार बनी वह देश की सबसे भ्रष्टतम प्रदेश सरकार थी। इस सरकार के अंदर क्या क्या नहीं हुआ। सुशांत की हत्या आत्महत्या का मामला उजागर हुआ। मुकेश अम्बानी के घर के सामने ऐसी वारदात हुई जिसके बाद सरकार कठघरे में आई। प्रेस की स्वतंत्रता का हनन निम्नतम स्तर पर हुआ। भ्रष्टाचार में डूबता रहा महाराष्ट्र। साधुओं की हत्या हुई। पूरी दुनिया में वसूली कांड को लेकर महाराष्ट्र बदनाम हुआ। आज अनिल देशमुख नसीब मल्लिक महीनों से जेल में हैं जमानत नहीं मिल रही है। कुछ और मंत्री जेल भेजे जाने वाले हैं। संजय राउत की संपत्ति जब्त हुई है। शरद पवार का पूरा परिवार संकट में है। उद्भव ठाकरे का मंत्री पुत्र कभी भी घेरे में आ सकता है। शिवसेना के विधायक समझ चुके हैं हिन्दुत्व को छोड़ने का दंड जनता उनको देगी ही।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता ने भाजपा की जड़ों को बहुत मजबूत किया है पूरे प्रदेश में। हाल में हुए राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में फड़नवीस ने एक प्रकार से BJP के लिए चमत्कार करके दिखा दिया। अब एकनाथ शिंद के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक बड़े वर्ग ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है।वे सभी गुजरात के सूरत में जमे हुए हैं। भाजपा पूरी नजर गड़ाए हुए है।उम्मीद तो यही है कि सरकार किसी क्षण गिर सकती है। चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस और एन सी पी के भी कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं। ऐसे सरकार को जल्द से जल्द जाना ही चाहिए।

भारत माता की जय
वन्दे-मातरम्
सनातन धर्म की जय
ॐ क्रांति

The post महाराष्ट्र में अघाड़ी गठबन्धन सरकार गिरने की स्थिति में first appeared on नया लुकNaya Lookहिंदी न्यूज़Hindi newsताजा ख़बरेंLates News in UPनया लुक.



from Indian News Websites https://ift.tt/EknloVX
via IFTTT

Post a Comment