
हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। एसएसएमजेएन पीजी कॉलेज में सशस्त्र झण्डा दिवस के अंशदान के लिए कॉलेज परिवार व छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर सहायता राशि एकत्र की गयी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने बताया कि अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में, कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने इक्यावन हजार रुपये की धनराशि देश के वीर सैनिकों के लिए सैनिक कल्याण कोष में जमा की। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा जो आर्थिक सहायता का लक्ष्य दिया गया था उसको शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है।
श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि हमारी सेनाओं के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग व बलिदान का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सेना के जवान सीमा पर सुरक्षा के अतिरिक्त देश की आंतरिक एवं दैवीय आपदाओं के समय देशवासियों के जीवन की रक्षा तथा उन्हें राहत पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि केवल वीर सैनिकों के प्रति हमारा सम्मान मात्र है। प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा बताया कि यह धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सैनिक कल्याण कोष में हस्तान्तरित कर दी गयी है।
इस अवसर पर डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ सरस्वती पाठक, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. जेसी आर्य, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक शिक्षकों व कर्मचारियों ने सैनिकों के लिए इस कल्याण कोष में अपना अंशदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत
from Indian News Websites https://ift.tt/KwYV3my
via IFTTT
Post a Comment
Post a Comment