
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। ये जानकारी दमकल विभाग ने दी।अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तरी दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एमएसपी मॉल के पास प्लॉट नंबर 2651, बी ब्लॉक की एक फैक्ट्री में सुबह 11.27 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 5 फायर टेंडर को सेवा में लगाया गया।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, अब आग पर काबू पा लिया गया है।
अभी अधिकारी किसी के घायल होने या हताहत होने के बारे में विवरण देने में असमर्थ हैं।
--आईएएनएस
एसएस/एसकेके
from Indian News Websites https://ift.tt/2mOgAF9
via IFTTT
Post a Comment
Post a Comment