जब सुनील शेट्टी की इस शरारत से बुरी तरह डर कर रोने लगीं थी करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की हो गई थीं तैयार https://ift.tt/3jbLuot

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने अंदाज के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक बार करिश्मा कपूर ने सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) को लेकर खुलासा किया था कि कैसे उनकी एक शरारत की वजह से वह रोने लगी थीं और पुलिस बुलाने के लिए भी तैयार हो गई थीं। आइये जानते हैं आगे की कहानी।

sunil_shetty_krisma9.jpg

पुलिस बुलाने के लिए भी तैयार हो गई थीं

दरअसल कुछ समय पहले करिश्मा कपूर इंडियन आइडल के मंच पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पर सुनील शेट्टी को लेकर खुलासा किया है कि प्रैंक्स के मामले में एक्टर हमेशा ही आगे रहते थे। और कैसे उनकी एक शरारत की वजह से वह रोने लगी थीं और पुलिस बुलाने के लिए भी तैयार हो गई थीं।

करिश्मा कपूर ने इस किस्से के बारे में बताया था कि दरअसल हम फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस कर रहे थे। तभी मैंने देखा कि दो लोग खंजर लेकर एक-दूसरे की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। कुछ ही देर में उन दोनों ने आपस में लड़ना शुरू कर दिया। जिसके देखकर मैं काफी डर गई थी।

यह भी पढ़ें: ...जब रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़क गए थे अभिषेक बच्चन, अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे अक्षय कुमार

sunil_shetty_krisma4.jpg

सुनील शेट्टी ने बताया कि यह केवल प्रैंक था

करिश्मा कपूर ने बताया था कि मैं इतनी ज्यादा डर गई थी कि यूनिट के लोगों से पुलिस बुलाने और उनकी लड़ाई को रोकने के लिए कहने लगी थी। ये सब देखकर में रोने लगी थी, जिसके बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि यह केवल एक प्रैंक था।

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने सुनील शेट्टी से जुड़े एक और किस्से के बारे में बताया था कि हम चेन्नई में जब शूटिंग कर रहे थे तो मैंने देखा कि एक व्यक्ति धोती पहने कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। उसके आसपास भी लोगों का झुंड लगा हुआ था। मुझे लगा कि वह साउथ के कोई सीनियर आर्टिस्ट होंगे, जिन्हें मैं नहीं जानती।

sunil_shetty_krisma8.jpg

हमने साथ में तस्वीरें लीं और 20 मिनट तक बातें की

सुनील शेट्टी ने मुझे उनसे मिलने के लिए कहा। जिसके बाद हमने साथ में तस्वीरें लीं, बातें भी कीं। वहीं, थोड़ी देर में शॉट के लिए वह व्यक्ति मेरा मेकअप करने आया। मैं यह देखकर हैरान हो गई और तुरंत ही सुनील शेट्टी के पास गई। उन्होंने मुझे बताया कि वह व्यक्ति उनका मेकअप आर्टिस्ट था। ये सुनकर मैं इस बात से दंग रह गई थी।

यह भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा ने भरी महफिल में रणबीर में जड़े थे थप्पड़, गुस्से से लाल हो गए थे एक्टर, फिर..


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DPPClF


from Indian News Websites https://ift.tt/2Z6vWeL
via IFTTT

Post a Comment