लाँकडाउन की पालना सुनिश्चित करें थानाधिकारी https://ift.tt/3vW538A

पवन कुमार शर्मा। पलसाना । पुलिस थाना रानोली थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने संचालिय त्रिस्तरीय जन अनुशासन पखवाडे के दौरान सभी से लोक डाउन की पालना सुनिश्चित कराने की बात कही। यादव ने रानोली थाना क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। बताया कि पिछले लंबे समय से लॉकडाउन चल रहा था। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद थे। अब बाजार खुला है ,तब मेरा मानना है कि शायद ये आगे आने वाले दिन हमारे लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं,छोटी छोटी सी असावधानियाँ,लापरवाही,असयंमता,हमारे लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती हैं, बंधनो से मुक्ति का जोश,उत्साह हमे फिर उसी स्थिती मे पहुँचा सकता है ।जहां से हम चले थे,ये आने वाले दिन शहर व गाँवों के आने वाले समय को तय करेंगे कि हम अब कोरोना को मात देंगे या फिर से किसी नये लॉकडाउन को आमंत्रित करेंगे । शुरूआत हम सभी को अपने आप से करनी होगी । कि हम अपने बच्चे परिवार समाज और गांव के लिए घर से बाहर नहीं निकले घरों में रहे ।अतः आप प्रबुद्ध परिवार जनो से एक विनम्र विनती है कि सरकार द्वारा जारी नियमों के अतिरिक्त स्वयं अनुशासन निर्धारित करें । जब तक जरूरी ना हो आप स्वयं या घर के किसी भी सदस्य को घर से बाहर जाने से मना करें। हॉस्पिटल या अति आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना हो तो मास्क लगाकर ही निकले । मास्क पहनना कमजोरी या डर की निशानी नहीं मास्क हमें सुरक्षा देता है और जिम्मेदार नागरिक होने का बोध कराता है। भीड़ में जाने से बचेंगे तो जीवन बचेगा और घर और परिवार में खुशियां लौटेगी । परिवार से है प्यार तो मास्क को करें अंगीकार । जैसी उपयोगी जानकारी दी । बाहर से घर मे प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को सेनेटराइस करने पर ही प्रवेश दें। भीड़ में ना जावे बच्चों को इकठा खेलने से रोकें।छोटी सी लापरवाही हमें ओर हमारे परिवार के लिये बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। पिछले वर्ष ही नहीं कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक वैश्विक कोरोना जेसी महामारी में हम सभी ने बहुत से लोगों को खोया है। अपने देश राज्य एवं जिले की बात को छोड़ो थाना क्षेत्र के अकेले पलसाना ब्लॉक की बात करें तो अकेले पलसाना ब्लॉक में इस लोक डाउन के दौरान कोरोना के चलते 7 लोगों की जिंदगी चली गई । कई लोग पॉजिटिव होकर अपना उपचार ले रहे हैं । हम सभी संकल्प लें कि अब और नहीं,इस बार हम अपने द्रढ़ निश्चय,और द्रढ़ अनुशासन से इस महामारी को मात देंगे ।और वापस जीवन का वही आनंद लेंगे जो इस महामारी के पहले था।

The post लाँकडाउन की पालना सुनिश्चित करें थानाधिकारी appeared first on Hindi News at Headline Hindi - Latest News, Desh, Videsh, Samachar, Khel, India News.



from Indian News Websites https://ift.tt/34RTmnp
via IFTTT

Post a Comment