राहुल बाबा उवाच https://ift.tt/eA8V8J

गजब तेरा मालिक गजब तेरा खेल, छछूंदर के माथे चमेली का तेल। अब आप राहुल बाबा की बात सुनिए। उन्होंने फरमाया है कि पैंगांग  की पवित्र जमीन को मोदी जी ने चीन के हाथों सौंप दिया। मोदी जी ने चीन के सामने मत्था टेक दिया। पैंगांग झील की पवित्र जमीन पर गौर कीजिए। यह मत्थाटेक परंपरा पंडित नेहरू के जमाने से चली आ रही है। लद्दाख और पीओके की लगभग  50 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन  अपवित्र थी। इसलिए पंडित नेहरू ने चीन के हाथों सौंप दिया।

तिब्बत का इलाका भी अपवित्र था। इसलिए पंडित नेहरू ने प्लेट पर रखकर उसे चीन को सौंप दिया। सुरक्षा परिषद की सदस्यता भी अपवित्र थी। पंडित नेहरू ने सोचा कि गंदी चीज को हाथ नहीं लगाना चाहिए। चीन ही इस गंदी सदस्यता को स्वीकार कर सकता है। एक राजा नंगा था उसे अपने दरबारी नंगे नजर आ रहे थे। शीशे के महल में रहने वाले दूसरों के मकान पर पत्थर नहीं फेंकते। राहुल बाबा को कोई कांग्रेसी नायब यह बात समझाने की हिमाकत नहीं कर सकता।

उन्हें एलएसी और एलओसी का फर्क भी मालूम नहीं हैं। लद्दाख क्षेत्र में ऐसे बहुत से भूभाग हैं जिनपर चीन का परसेप्सन अलग है। हमारा परसेप्सन बिल्कुल फर्क हैं। पैंगांग चीन का विवाद बहुत पुराना है। कांग्रेस सरकारें भी इसका हल तलाश नहीं कर सकती थीं। इस इलाके में चीन की फौज ने काफी साजोसामान भेज दिया था। उसने चौकियां बना ली थीं। उसके फौजी कड़ाके की ठंड बरदाश्त नहीं कर सके। इन चीनी फौजियों को मोर्चे पर खड़े होने का साहस नहीं था। मोर्चे पर डटे रहने के बजाय उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हमारी फौजें ऐसे मौसम में डटे रहने की आदी हैं। हमने मोर्चेबंदी बढ़ाई तो चीन की हिम्मत पस्त हो गई।

पाकिस्तान की साजिश का खुलासा : जैश आतंकी ने की थी डोभाल के दफ्तर की रेकी

पैसिफिक इलाके में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान चीन पर दबाव बढ़ा रहे हैं। चीन की रणनीतिक चाल यह है कि लद्दाख और अरुणाचल की सरहद पर तनाव कम करे ताकि उसे प्रशांत क्षेत्र में मोर्चेबंदी करने का सुभीता मिले। कोरोना काल में चीन ने दुनिया के सारे देशों की नजर में अपनी साख खो दी है। हमारा मुल्क ही नहीं दुनिया का कोई भी मुल्क चीन पर भरोसा नहीं करता। सिर्फ  कांग्रेस पार्टी को चीन पर भरोसा है। यह भरोसा कांग्रेस को मुबारक हो। इस पार्टी को पाकिस्तान पर भी बड़ा भरोसा है।

लोक कला महोत्सव की शुरुआत भजन संध्या से हुई

राहुल बाबा का हर बयान पाकिस्तानी मीडिया की हेडलाइन बनती है। पाकिस्तान और चीन की भलाई में ही कांग्रेस की भलाई है। चुनाव नहीं जीत पाई तो यह किसानों को भड़काने में जी जान से जुटी हुई है। लगभग 80 करोड़ पूंजी के मालिक गरीब किसान राकेश टिकैत का साथ मिल गया है। राम मिलाई जोड़ी। आगे की लाइन हम नहीं कह सकते। आप खुद ही सोच लीजिए।



from Indian News Websites https://ift.tt/2No738c
via IFTTT

Post a Comment