दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 601 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 95 लाख 35 हजार 209 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 36 हजार 464 की मौत हो चुकी है।ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस ने महामारी से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 बिलियन यूरो (करीब 5650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ज्यांकास्तेने गुरुवार को बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद इराक ने गुरुवार इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दे दी। यहां के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने कहा, ‘‘बगदाद, बसरा और नजफ एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले लोगों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की इजाजत दी जाती है।’’ देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2361 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 226 हो गया है। वहीं 4122 मौतें हुई हैं। अब तक 69 हजार 405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 41,69,991 | 1,46,623 | 19,52,060 |
| ब्राजील | 22,42,394 | 83,036 | 15,32,138 |
| भारत | 12,85,236 | 30,607 | 8,15,251 |
| रूस | 7,95,038 | 12,892 | 5,72,053 |
| द.अफ्रीका | 3,94,948 | 5,940 | 2,29,175 |
| पेरू | 3,66,550 | 17,455 | 2,52,246 |
| मैक्सिको | 3,62,274 | 41,190 | 2,31,403 |
| चिली | 3,38,759 | 8,838 | 3,11,431 |
| स्पेन | 3,17,246 | 28,429 | उपलब्ध नहीं |
| ब्रिटेन | 2,97,146 | 45,554 | उपलब्ध नहीं |
अमेरिका: ट्रम्प ने अपनी पार्टी का कार्यक्रम रद्द किया
अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़रहे है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रम्प ने फ्लोरिडा में होने वाली रिपब्लिकन पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने संक्रमण को देखते हुए पहले से तय अपनी रैलियों के बदले टेली रैली करने का ऐलान किया था। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां 4 लाख 21,857 मामलों के साथ कैलिफोर्निया सबसे प्रभावित राज्य बन गया है।
तुर्की: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार
तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 23 हजार 315 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 44 लाख 46 हजार 373 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 6 हजार 365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5563 मौतें हुई हैं। तुर्की में संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Indian News Websites https://ift.tt/32Vl5nz
via IFTTT
Post a Comment
Post a Comment